डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 02 Mar 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभा रानी प्रसाद ने खिरधना गांव के सुधीर दास पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज, अस्पताल परिसर में उत्पात मचाने व चिकित्सकीय कार्य को बाधित करने का मामला प्रकाश में आया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभा रानी प्रसाद ने खिरधना गांव के सुधीर दास पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. बताया है कि 26 फरवरी को सीएचसी सरैयाहाट के बाह्य सेवा कक्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भूपेश कुमार राय द्वारा चिकित्सा सेवा दी जा रही थी. इस दौरान करीब 01:30 से 2:30 बजे दिन में जख्मी मरीज बटेश्वर दास (38) मटिहानी गांव का इलाज किया जा रहा था. उपचार के दौरान खिरधना गांव के सुधीर दास ने अस्पताल आकर डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की. अस्पताल परिसर में उपद्रव मचाया गया और चिकित्सीय कार्य को बाधित किया. अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी. इस क्रम में सुधीर दास चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी के संग मारपीट पर उतारू हो गया. थाना प्रभारी ताराचंद्र ने बताया कि घटना का दृश्य अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में कैद है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करना खेदजनक है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola