ePaper

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की फौजदारीनाथ की पूजा

Updated at : 10 Oct 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की फौजदारीनाथ की पूजा

पुरोहित कुंदन पत्रलेख सहयोगी के साथ न्यायाधीश को विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार विधि द्वारा भोलेनाथ, मैया पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की पूजा करायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को इलाहाबाद हाइकोर्ट के न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा ने सपरिवार बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की. उन्होंने भोलेनाथ से परिवार एवं देश की खुशहाली की मंगलकामना की. उनके पुरोहित कुंदन पत्रलेख सहयोगी के साथ न्यायाधीश को विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार विधि द्वारा भोलेनाथ, मैया पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की पूजा करायी. पूजा इसके बाद न्यायाधीश व उनके स्वजनों ने वन विभाग विश्रामागार में क्षणिक विश्राम करने के बाद गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गये. मौके पर दुमका न्यायालय से जुड़े न्यायिककर्मी, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, दुमका कोर्ट के बड़ा बाबू अनिल कुमार राय सहित मंदिर के कर्मी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola