कृष्ण पक्ष चतुर्थी को बासुकिनाथ में गूंजा अखंड रामधुन

Updated:
विज्ञापन
कृष्ण पक्ष चतुर्थी को बासुकिनाथ में गूंजा अखंड रामधुन

बिहार के विभिन्न जिलों से बासुकिनाथ पहुंचा 1100 भक्तों का जत्था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को बासुकिनाथ के दरबार में बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर भजन कीर्तन एवं रामधुन के साथ नाचते-गाते पैदल संकीर्तन करते रथ यात्रा के साथ बासुकिनाथ पहुंचे. इसमें शामिल रामजीवन महतो ने बताया कि उनके जत्थे में कुल 1100 भक्त शामिल हैं. अजगैबीनाथ से जल भर कर यात्रा प्रारंभ हुई. जत्थे के सदस्य मनोज कुमार, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि दर्जनों छोटी-बड़ी गाड़ियों में सवार होकर वे सभी रामधुन पर नाचते गाते अखंड संकीर्तन करते हुए बाबाधाम में पूजा करने के बाद कठिन पदयात्रा के पश्चात सभी भक्त गुरुवार को बासुकिनाथ पहुंचे. भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया. अखंड रामधुन का मंदिर प्रांगण में समापन हो गया. यात्रा में बिहार के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, गोड्डा सहित विभिन्न जिलों से भक्तजन शामिल थे. अखंड रामधुन से बाबा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola