ePaper

पेंशनधारी की मौत के बाद बेटा 16 माह की निकाली पेंशन

Updated at : 12 Sep 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनधारी की मौत के बाद बेटा 16 माह की निकाली पेंशन

सात दिनों में 16 हजार रुपये जमा करने का मिला नोटिस

विज्ञापन

रानीश्वर. बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को गोबिंदपुर पंचायत के नारायणपुर गांव के मृतक स्व सुशील कुमार मंडल के नाम पर मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि निकालने के मामले की जांच की गयी. उल्लेखनीय रहे कि पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत योजनाओं का सोशल आडिट के क्रम में पंचायत सचिव द्वारा जानकारी दी गयी थी कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुक सुशील कुमार मंडल की मृत्यु 26 मई 2024 को हो गयी है. सूचना उनके पुत्र पिंटू मंडल के द्वारा नहीं दी गयी. पिता की मृत्यु के बाद पेंशन की राशि निकाली जा रही है. तत्काल पेंशन की राशि निकासी पर रोक लगाते हुए 16000 रुपये का चेक या डिमांड ड्राफ्ट सात दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का नोटिस भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola