घर में घुस कर की मारपीट व छिनतई, आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
घर में घुस कर की मारपीट व छिनतई, आरोपित गिरफ्तार

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का मामला

विज्ञापन

सरैयाहाट. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी कार्तिक यादव पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित आशा देवी ने आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र दुमका में नौकरी करता है. वे अकेली घर पर रहती है. इसका फायदा उठाकर गांव के कार्तिक यादव रात को घर में घुस गया. पूछा कि कहां-कहां समान रखी हो, बताओ. हल्ला करने पर गले से छह भर चांदी सिकड़ी छीन ली. मना करने पर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गयी. हो-हल्ला होने पर अगल-बगल के ग्रामीण जुटने पर भाग गये. पूर्व में भी एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी. नहीं देने पर चोरी करने का धमकी दी थी. मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola