नाबालिग के अपहरण में समस्तीपुर का युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन पेंटिंग क्लासेस व फेसबुक से हुआ था प्यार, आरोपी पहले भी कई महिलाओं को फंसा चुका है प्रेमजाल में.
दुमका. नाबालिग के अपहरण मामले में नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी राहुल राज की गिरफ्तारी बिहार के समस्तीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 से हुई है. दुमका नगर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 5 मई 2024 को अपहरण का मामला दर्ज किया था. जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता ने युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गयी थी. बता दें कि आरोपी युवक पूर्व से शादीशुदा है. इससे पहले भी नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में करीब आठ माह जेल में रह चुका था. जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद पुनः आरोपी युवक नाबालिग को भगा ले गया था. तब उस मामले में पुलिस मामला ने दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था. आरोपी युवक इससे पहले भी कई महिलाओं से शादी कर चुका है. इससे पहले तीन महिला को पत्नी बनाकर तलाक देने का मामला सामने आया है. चौथी पत्नी से एक बच्चा भी है. बच्चे को ऑनलाइन पेटिंग और क्लासेस के चक्कर में आरोपी ने नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था. इसके बाद फेसबुक समेत अन्य ऑनलाइन माध्यम से दोनों में प्रेम संबंध बना और फिर नाबालिग को लेकर फरार हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










