मनरेगा में दिखी गड़बड़ी, मुखिया समेत अन्य पर लगा 14750 रुपये का जुर्माना

Updated at : 17 Apr 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में दिखी गड़बड़ी, मुखिया समेत अन्य पर लगा 14750 रुपये का जुर्माना

बीडीओ ने दो पंचायत की योजनाओं का लिया जाजया, अभिलेख की जांच में मिली गड़बड़ी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर पंचायत दिवस पर गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने पूरी टीम के साथ पाटजोड़ पंचायत पहुंच कर मनरेगा तथा 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं का निरीक्षण किया. दो योजनाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया. इसमें कई प्रकार की त्रुटियां पायी गयी. कुछ अभिलेखों के मापी पुस्तिका में सहायक अभियंता का हस्ताक्षर नहीं पाया गया. कुछ अभिलेख में तकनीकी प्रतिवेदन बिना हस्ताक्षर के संलग्न था. कुछ में मापी पुस्तिका संलग्न है. पर मापी पुस्तिका निर्गत नहीं की गयी है. बीडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि स्पष्ट है कि योजनाओं का अभिलेख आधा अधूरा तैयार कर योजनाओं में कार्य किया जा रहा है. राशि की निकासी की जा रही है, जो मनरेगा के कंडिका 7.4 का उल्लंघन है. इसके जिम्मेदार तत्कालीन पंचायत सचिव कुमार सत्येंद्र पर दो योजनाओं पर दो हजार रुपए तथा वर्तमान पंचायत सचिव सूरज कुमार पर चार योजनाओं पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. पंचायत के रोजगार सेवक जगबंधु मंडल पर प्रति योजना 500 रुपये की दर से 3000 रुपये जुर्माना लगाया गया. अभिलेखों के अनुसार स्थल पर जाकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया. मवेशी शेड के सूचना बोर्ड की राशि निकासी किया गया है. पर सूचना बोर्ड नहीं पाया गया, जो मनरेगा के मार्गदर्शिका 7.1 का स्पष्ट उल्लंघन है. इसके लिए स्पष्टीकरण के साथ साथ रोजगार सेवक जगबंधु मंडल पर एक हजार रुपए, तत्कालीन पंचायत सचिव पर एक हजार रुपये, मुखिया मीनू कल्याणी मुर्मू पर 1250 रुपये तथा जेइ पर 1250 रुपए व एइ पर 1250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पाटजोड़ पंचायत में योजना के मार्गदर्शिका के अनुसार क्रियान्वयन नहीं करने पर रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया, जेइ व एइ पर कुल 14750 रुपये का जूर्माना लगाया गया है. सभी को चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति करने के लिए कढ़ी कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान जेई, एई, मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, बीपीओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola