Accident News : ट्रक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Accident News : ट्रक के धक्के से साइकिल सवार बालक की मौत

साइकिल पर दो बच्चे सवार थे. इसी क्रम में लापरवाह तरीके से तेज गति में वाहन चला रहे ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

दुमका-भागलपुर पथ पर तरबंधा गांव के पास हादसा, दूसरा बालक घायल प्रतनिधि, जामा दुमका-भागलपुर पथ पर तरबंधा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक (जेएच 04 जेड 1731) ने साइकिल सवार बालक को कुचल दिया. साइकिल पर दो बच्चे सवार थे. इसी क्रम में लापरवाह तरीके से तेज गति में वाहन चला रहे ट्रक चालक को जोरदार टक्कर मार दी. साइकिल पर सवार 10 वर्षीय बालक महादेव हांसदा की मौत हो गयी. वह गणेश हांसदा का पुत्र था. जबकि दूसरा 13 वर्षीय बालक सुधीर हांसदा गंभीर रूप से घायल है. दोनों तरबंधा गांव के रहने वाले हैं. घायल सुधीर हांसदा को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मृतक महादेव हांसदा के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े को थाना प्रभारी अजीत कुमार ने संग्रह कर पोस्टमार्टम कराने दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. घटना गुरुवार दिन की है. संबंधित ट्रक को जामा पुलिस ने जब्त कर लिया है. अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola