कैराबनी-बासुकीनाथ पथ जाम

Updated at : 05 Jun 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
कैराबनी-बासुकीनाथ पथ जाम

रोष. पुल व पथ के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश सिमरा व घटिया ग्राम को जोड़ने वाली सड़क पर पुल बनाने की मांग सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचा पुलिस प्रशासन आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, हटाया जाम जामा : ढोढ़ली व सिकटिया पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी मांगों को […]

विज्ञापन

रोष. पुल व पथ के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

सिमरा व घटिया ग्राम को जोड़ने वाली सड़क पर पुल बनाने की मांग
सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, हटाया जाम
जामा : ढोढ़ली व सिकटिया पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कैराबनी-बासुकीनाथ सड़क करीब तीन घंटों तक जाम रखा. ग्रामीणों ने सिमरा हरिगोहाल पथ के जर्जर पुल का निर्माण करने एवं घटिया नदी पर सिमरा व घटिया ग्राम को जोड़नेवाली महत्वाकांक्षी पथ व पुल बनाने की मांगों को लेकर आक्रोशित थे. जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से सखीचंद्र दास व एएसआइ खान ने मांग पत्र लेकर जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया. प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. मौके पर उप प्रमुख इंद्रकांत यादव, पंसस नरेंद्र खिरहर, किशोर खिरहर, राजीव खिरहर, जनार्दन खिरहर, सतीश खिरहर, संतोष महतो, देवेंद्र गृही, बबलू गृही, लेबिन गृही, वेचन गृही आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola