गंगा दशहरा पर फौजदारीनाथ दरबार में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

बासुकिनाथ : गंगा दशहरा पर रविवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों शिवभक्तों ने जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्तों ने मुंडन संस्कार तथा कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान कराये. भगवान शिव एवं माता पार्वती का गठबंधन कराया. सुल्तानगंज से […]
बासुकिनाथ : गंगा दशहरा पर रविवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों शिवभक्तों ने जलार्पण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भक्तों ने मुंडन संस्कार तथा कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान कराये. भगवान शिव एवं माता पार्वती का गठबंधन कराया. सुल्तानगंज से जल भरकर पहुंचने वाले भक्तों की काफी भीड़ देर शाम तक पहुंची. पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगाकर भक्तों ने भगवान शिव पर जलार्पण किया. शिवभक्तों ने पवित्र शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दंडवत प्रणाम किया. पुलिस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




