स्टेट टॉपर गुंजन को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिये 11 हजार

Updated at : 02 Jun 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेट टॉपर गुंजन को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिये 11 हजार

दुमका : प्लस टू जिला स्कूल के छात्र गुंजन पाल के मैट्रिक में स्टेट टॉपर बनने पर दुमका जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सम्मान समारोह का आयोजित कर 11 हजार रुपये के चेक अध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी एवं सचिव करुण कुमार राय ने दिया. इस अवसर पर शिक्षकों ने गुंजन को पुस्तकें भी प्रदान किया. श्री […]

विज्ञापन

दुमका : प्लस टू जिला स्कूल के छात्र गुंजन पाल के मैट्रिक में स्टेट टॉपर बनने पर दुमका जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सम्मान समारोह का आयोजित कर 11 हजार रुपये के चेक अध्यक्ष प्रदीप्त मुखर्जी एवं सचिव करुण कुमार राय ने दिया. इस अवसर पर शिक्षकों ने गुंजन को पुस्तकें भी प्रदान किया. श्री मुखर्जी व श्री राय ने एसोसिएशन की ओर से गुंजन को आश्वस्त किया कि वे उन्हें जररूत पड़ने पर हर तरह की सहायता उपलब्ध करायेंगे.

उसकी आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा नहीं आने देंगे. जिला स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि झारखंड अधिविद्य परिषद‍् के ओएसडी अश्विनी कुमार यादव की उपस्थिति में समारोह में तमाम शिक्षकों-पूर्ववर्ती छात्रों ने गुंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. श्री गुप्ता ने कहा कि गुंजन ने अपनी इस उपलब्ध से प्लस टू जिला स्कूल का ही नहीं दुमका का मान बढ़ाया है. इस मौके पर गुजन के पिता प्रदीप पाल, उप प्राचार्य आइनुल हक अंसारी, डॉ सत्येंद्र सिंह, डॉ रमेश मिश्रा, नीलांबर साहा, दिलीप झा, रघुनंदन मंडल, आनंद कुमार गुप्ता, नरेंद्र मिश्र, संजय सिन्हा, रिव मिश्र, प्रदीप कुमार सेन, नवल किशोर भगत, किशोर कुमार भंडारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola