फूंका जिहादियों का पुतला
Updated at : 02 Jun 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

बजरंग दल ने की कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा दुमका : हजारीबाग में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले की घटना काे लेकर दुमका के कार्यकर्ताओं में भी रोष देखने को मिल रहा है. बजरंग दल के संयोजक उत्तम कुमार की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दुमका नगर में आक्रोश जुलूस निकाला. साथ ही […]
विज्ञापन
बजरंग दल ने की कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा
दुमका : हजारीबाग में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले की घटना काे लेकर दुमका के कार्यकर्ताओं में भी रोष देखने को मिल रहा है. बजरंग दल के संयोजक उत्तम कुमार की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दुमका नगर में आक्रोश जुलूस निकाला. साथ ही शौर्य प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर बस से वापस धनबाद जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर किये गये हमले की निंदा की गयी. स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग जिला प्रशासन व राज्य सरकार से दोषियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.
टीन बाजार चौक में ऐसे हमलावरों-जिहादी तत्वों का पूतला फूंका. संयोजक उत्तम कुमार ने बताया कि कल मुक्तेश्वरी बस से बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर बस से वापस धनबाद जा रहे थे. इसी दौरान जाकिर हुसैन रोड पर बस पर पत्थर से हमला किया गया था. इस हमले में बजरंग दल के बीस कार्यकर्ता घायल हो गये थे, जिनमें पांच को गहरी चोट लगी थी, जिन्हें रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जुलूस सह पुतला दहन के इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंजनी सिन्हा, बजरंग दल के संयोजक उत्तम कुमार, कौशल मरांडी, सुदीप चंदन, राकेश झा, गंगाधर शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




