हंसडीहा से लूटा गया ट्रक जगदीशपुर से बरामद

Updated at : 02 Jun 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
हंसडीहा से लूटा गया ट्रक जगदीशपुर से बरामद

हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र से लूटा गया ट्रक जगदीशपुर से बरामद कर लिया गया है. ट्रक ड्राइवर निरज यादव ने बताया कि ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 11 सी 9944 को भागलपुर में संतरा खाली कर के रामुरहाट जा रहा था. महादेवगढ़ के समीप हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्कारपियो से ओवरटेक कर ट्रक को रोका […]

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र से लूटा गया ट्रक जगदीशपुर से बरामद कर लिया गया है. ट्रक ड्राइवर निरज यादव ने बताया कि ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 11 सी 9944 को भागलपुर में संतरा खाली कर के रामुरहाट जा रहा था. महादेवगढ़ के समीप हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्कारपियो से ओवरटेक कर ट्रक को रोका व थाने ले जाने की बात कही. चालक को स्कारपियो में बैठा लिया. अन्य बदमाश द्वारा ट्रक को लेकर भाग गये. इस मामले में हंसडीहा थाना में कांड संख्या 44/17 धारा 395 का दर्ज किया गया. वही थाना प्रभारी रंजीत मिंज ने गुप्त सूचना पर जगदीशपुर के फुलवरीया के समीप कुरकुरे फैक्टरी के सामने लावारिश अवस्था में ट्रक को बरामद कर लिया. जिसे हंसडीहा थाना में लाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola