एक टैंकर दूध व 1008 लीटर गंगा जल से भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

Updated at : 29 May 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
एक टैंकर दूध व 1008 लीटर गंगा जल से भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

बाबा फौजदारीनाथ का 87वां श्रृंगार पूजन हुआ बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ का भव्य श्रृंगार पूजा की गयी. दिवंगत त्रियुगी झा के पुत्र आशुतोष झा एवं शिष्य परिवार द्वारा बाबा फौजदारीनाथ का भव्य 87वां भव्य मस्तकाभिषेक कराया. मंदिर के ग्यारह सदस्यीय पंडितों के समूह ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कराया. शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का एक […]

विज्ञापन

बाबा फौजदारीनाथ का 87वां श्रृंगार पूजन हुआ

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ का भव्य श्रृंगार पूजा की गयी. दिवंगत त्रियुगी झा के पुत्र आशुतोष झा एवं शिष्य परिवार द्वारा बाबा फौजदारीनाथ का भव्य 87वां भव्य मस्तकाभिषेक कराया.
मंदिर के ग्यारह सदस्यीय पंडितों के समूह ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कराया. शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का एक टैंकर दूध, 1008 लीटर गंगाजल, 51 किलोग्राम शुद्ध घी, 500 किलोग्राम दही, 500 लीटर ईख का रस, मधु,मक्खन, रूद्राक्ष, गुड़, गुलाब जल एवं इत्र से षोड्शोपचार विधि द्वारा भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का स्नान कराया गया. अबीर, भांग, गांजा, पान, सुपाड़ी, गुलाब जल, सुगंधित तेल, जनेउ, चंदन, विल्वपत्र, जटा ,
नाग, पगड़ी, चांदी का त्रिशूल व पुष्प अर्पित की गयी. सेव, संतरा, नासपाती, नारियल, अमरूद, अनार, मिठाई का भोग लगाया गया. बाबा के भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. भगवान भोलेनाथ के पूजा के बाद मंदिर प्रांगण स्थित दस महाविद्या की पूजा अर्चना की गयी. मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. पूरे मंदिर को फूलों से आकर्षक सज्जा की गयी है. मंदिर प्रांगण में आकर्षक रंगोली सजाया गया. श्रृंगार पूजा के सफल संचालन में मंडली के सैकड़ों शिवभक्त जुटे रहे. मंदिर प्रांगण में कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ पर आधारित भजन संध्या की अद्भूत प्रस्तुति कर भक्तों का मन मोहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola