जागरूक हो योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Updated at : 27 May 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
जागरूक हो योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रखंड सभागार जरमुंडी में प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक बादल पत्रलेख एवं पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. बादल ने चिकित्सा लाभ हेतु 33 लाभुकों के बीच 3-3 हजार रुपये का चेक कुल […]

विज्ञापन
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रखंड सभागार जरमुंडी में प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक बादल पत्रलेख एवं पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बादल ने चिकित्सा लाभ हेतु 33 लाभुकों के बीच 3-3 हजार रुपये का चेक कुल 99 हजार रुपये की राशि वितरण किया. अवसर पर विधायक ने कहा कि लोग जागरूक बनकर ही सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकार का प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इलाज के अभाव में गरीब की मौत हो जाती है. जानकारी के बिना सरकार की योजनाओं का लाभ उस तक नहीं पहुंच सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola