हाथी ने दो को कुचला, मौत

Updated at : 25 May 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी ने दो को कुचला, मौत

तालझारी के देवटिकरी गांव में देर रात किया हमला 15 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे वन विभाग के पदाधिकारी तालझारी : थाना क्षेत्र के तालझारी पंचायत अंतर्गत देवटिकरी गांव में मंगलवार की रात्रि को हाथी ने दो लोगोंं को कुचल दिया है. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मध्य रात्रि […]

विज्ञापन

तालझारी के देवटिकरी गांव में देर रात किया हमला

15 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे वन विभाग के पदाधिकारी
तालझारी : थाना क्षेत्र के तालझारी पंचायत अंतर्गत देवटिकरी गांव में मंगलवार की रात्रि को हाथी ने दो लोगोंं को कुचल दिया है. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मध्य रात्रि को अचानक हाथी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते गांव के लोगों का घर तोड़ कर अनाज खाना शुरू कर दिया.
गांव के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागना शुरू कर दिये. भागने के क्रम में झोपरी पहाड़िन (50) और कटकू पहाड़िया (50) को हाथी ने कुचल दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व थाना को दी है. ग्रामीणों के मुताबिक हाथी ने कटकू पहाड़िया, देवदास पहाड़िया, रोबिया पहाड़िया, टिनिया पहाड़िया, टाबे पहाड़िया
हाथी ने दो को..
आदि का घर तोड़ बाजरा, मकई व चावल नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी रामहरीश निराला मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं.
दो माह से पहाड़ों पर तांडव मचा रहे गजराज
दो माह में सात की मौत, चार घायल
संताल परगना के विभिन्न क्षेत्रों में दो माह से गजाराज ने तांडव मचा रखा है. पिछले दो माह के दौरान कुल सात लोगों को कुचल कर मार डाला तथा आधा दर्जन से अधिक घायल हैं. हाथी का तांडव साहिबगंज के तालझारी, बांझी, लालबथानी दियारा, देवघर जिले के मुधुपुर के पहाड़िया क्षेत्रों में हाथी ने तांडव मचा रखा है. वहीं कई लोगों को घायल कर अनाजों को नष्ट कर दिया है. जानकारी के अनुसार विगत माह दरवास गाँव के ओरिया पहाड़िया को हाथी ने कुचल कर मार डाला था. जबकि भतभंगा पहाड़ के बंगरी पहाड़िन व उसके बच्चों को घायल कर दिया था जो इलाजरत है.
कहते हैं डीएफओ
जिला वन पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा की मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद विभाग द्वारा दिया जायेगा. हाथी को भगाने के लिए स्पेशल टीम बुलाया जा रहा है जो ग्रामीणों को प्रशिक्षण भी देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola