देवान की जमीन पर बना दिये चार डोभा, जानकारी दी एक की

जामा : मनरेगा एवं 14 वें वित्त से संबंधित योजनाओं के सोशल ऑडिट के दौरान जामा प्रखंड के भटनिया में आयोजित ग्रामसभा में भारी अनियमितता उजागर हुई हैं. कुंडाडीह के लाभुक गंगाधर राउत ने दो डोभा एवं एक कुआं का निर्माण कराया है. उक्त योजनाओं में 6012 रुपये की निकास करा पता लाभुक को नहीं […]
जामा : मनरेगा एवं 14 वें वित्त से संबंधित योजनाओं के सोशल ऑडिट के दौरान जामा प्रखंड के भटनिया में आयोजित ग्रामसभा में भारी अनियमितता उजागर हुई हैं. कुंडाडीह के लाभुक गंगाधर राउत ने दो डोभा एवं एक कुआं का निर्माण कराया है. उक्त योजनाओं में 6012 रुपये की निकास करा पता लाभुक को नहीं है. पतसर के चंदन बास्की के नाम पर डोभा बना, पर उसे जानकारी भी नहीं दी गयी और 12024 रुपये की निकासी कर ली गयी. मुंहजोबा के चरण टुडू के नाम से भी बीस हजार रुपये की निकासी हुई,
पर किस योजना के लिए, यह उनको भी पता नहीं था. खड़हरा के रमेश गृही का डोभा जेसीबी से बना और 19038 रुपये की निकासी कर ली गयी. मुंहजोबा के ठाकुर टुडू का डोभा चार फीट ही खुदा और दस हजार का भुगतान कर दिया गया. वहीं देवान सोरेन की जमीन पर चार डोभा बना दिये गये. सोशल ऑडिट के दौरान ज्यूरी में प्रकाश सोरेन, मथियस मुर्मू, विरेंद्र कुमार, आनंदी राउत, चंपा देवी पटनी देवी के अलावा डीआरपी मनोरंजन वर्मा, बीआरपी आबुल कासिम, रेजिना मुर्मू वीआरबी पल्लवी राय, सोवंती मुर्मू, प्रदीप राउत, बाबुमनी, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




