महिला के खाते से उड़ाये 30 हजार

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवखेता पंचायत के दोपहाड़ी गांव के बुधनी टुडू के एसबीआइ रामगढ़ के बैंक खाते से अलग-अलग तिथि में लगभग तीस हजार रुपये साइबर अपराधियों ने कथित रूप से एयरटेल मनी शाॅपिंग कर उड़ा लिया. मामले को लेकर बुधनी टुडू ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है . बुधनी […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवखेता पंचायत के दोपहाड़ी गांव के बुधनी टुडू के एसबीआइ रामगढ़ के बैंक खाते से अलग-अलग तिथि में लगभग तीस हजार रुपये साइबर अपराधियों ने कथित रूप से एयरटेल मनी शाॅपिंग कर उड़ा लिया. मामले को लेकर बुधनी टुडू ने रामगढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया है . बुधनी टुडू ने बताया कि उसके पति गुजरात में मजदूरी करते हैं. उसके पति ने उसके बैंक खाते में 34800 रुपये डाले थे. जब बुधनी टुडू 17 मई को रामगढ़ एसबीआइ पहुंची और 20 हजार रुपये निकालने के लिए निकासी फार्म भरा तो मैनेजर ने बताया कि उनके खाता में महज 4800 रुपये ही है.
यह सुन बुधनी के होश उड़ गये. मैनेजर ने बताया कि 14 अप्रैल को 9990 रुपये और 15 मई को 20000 रुपये की निकासी की जा चुकी है. बुधनी टुडू ने पुलिस को यह भी बताया कि डेढ़ माह पहले हमारे गांव के ही मनोज मंडल ने एटीएम कार्ड खुला अवस्था में दिया और कहा कि यह एटीएम कार्ड भतुड़िया के पोस्ट मास्टर संजय मंडल ने दिया है. उसने कभी भी एटीएम कार्ड का उपयोग नहीं किया. महिला ने यह भी बताया कि साइबर क्राइम द्वारा जैसे-जैसे निकासी हुई.
वैसे ही हमारे गांव के उद्देश्वर मंडल के मो 7739570025 में मैसेज आया. पुलिस सूचना पर एसबीआइ रामगढ़ शाखा प्रबंधक से राशि निकासी डिटेल लेने बाद रामगढ़ थाना के एसआइ सोनू चौधरी ने बताया कि साइबर क्राइम द्वारा झारखंड में रुपये की निकासी नहीं हुई है. निकासी गुजरात में हुई है. वहीं पुलिस ने दोपहाड़ी गांव के मनोज मंडल और उद्देश्वर मंडल के मोबाइल को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




