अब साइबर ठगों के रिश्तेदारों पर रहेगी पुलिस की नजर
Updated at : 23 May 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश . नाला में एसपी जया रॉय ने बैठक कर कहा नाला : पुलिस अधीक्षक डॉ जया रॉय ने सोमवार को नाला थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ कांडों की समीक्षा बैठक की. इस क्रम में उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया. उन्होंने कहा कि चिट फंड कंपनी […]
विज्ञापन
निर्देश . नाला में एसपी जया रॉय ने बैठक कर कहा
नाला : पुलिस अधीक्षक डॉ जया रॉय ने सोमवार को नाला थाना में पुलिस पदाधिकारियों के साथ कांडों की समीक्षा बैठक की. इस क्रम में उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया. उन्होंने कहा कि चिट फंड कंपनी के मामले के साथ-साथ साइबर अपराध पर पूर्ण रुपेण रोक लगाना है. उन्होंने यह भी कहा कि साइबर क्षेत्र के अपराधियों के परिजनों व रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी पुलिस की पैनी नजर है.
उन्होंने यह भी कहा कि साइबर से संबंधित नाला में भी पूर्व में मामला दर्ज हुआ है, आरोपियों की पहचान करना जारी है. कहा : क्षेत्र में अवैध बालू, कोयला, लकड़ी किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने टास्क फोर्स के सहयोग से हर गतिविधि पर नियंत्रण रखने की बातें कही. वहीं वारंटियों को गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजने का भी निर्देश दिया. बैठक में थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, फतेहपुर थाना के एएसआई नागेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, चंद्रिका राम, एम उरांव आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




