बिना जीपीएस के वाहनों से हो रही ढुलाई
Updated at : 22 May 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार के दिशा-निर्देशों का नहीं हुआ पालन वाहनों को जीपीएस से जोड़ने के बाद उन्हें परिचालन की अनुमति देने की मांग की दुमका : लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह एफसीआइ की सदस्य बबीता झा ने कहा है कि दुमका जिले में बिना जीपीएस वाले वाहनों से अनाज की ढुलाई हो रही है. पहले […]
विज्ञापन
सरकार के दिशा-निर्देशों का नहीं हुआ पालन
वाहनों को जीपीएस से जोड़ने के बाद उन्हें परिचालन की अनुमति देने की मांग की
दुमका : लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह एफसीआइ की सदस्य बबीता झा ने कहा है कि दुमका जिले में बिना जीपीएस वाले वाहनों से अनाज की ढुलाई हो रही है. पहले ही सरकार कह चुकी है कि अनाज ले जाने वाले वाहनों को जीपीएस से जोड़ने के बाद उन्हें परिचालन की अनुमति प्रदान की जाय लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. बिना जीपीएस के टेंडर कर दिया गया है.
उन्होंने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोदाम में कोई भी चीज सुरक्षित नहीं है. सदर प्रखंड के गोदाम का जायजा उन्होंने लिया, तो पाया कि यहां के गोदाम की स्थिति अत्यंत खराब है. जर्जर भवन में बारिश का पानी अंदर आता है. रखरखाव भी ठीक नहीं है. चीनी जहर बनती जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




