मंत्री लोइस मरांडी ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद मिले डाॅक्टर

दुमका : सदर अस्पताल में डाॅक्टरों की ड्यूटी से लगातार गायब रहने की शिकायत मिलने के बाद समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में उस वक्त ड्यूटी में तीन डाॅक्टरों को अनुपस्थित पाया. हालांकि एक डाॅक्टर थोड़ी ही देर में अस्पताल पहुंच गये, […]
दुमका : सदर अस्पताल में डाॅक्टरों की ड्यूटी से लगातार गायब रहने की शिकायत मिलने के बाद समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल में उस वक्त ड्यूटी में तीन डाॅक्टरों को अनुपस्थित पाया. हालांकि एक डाॅक्टर थोड़ी ही देर में अस्पताल पहुंच गये,
जबकि दो को अनुपस्थित पाये जाने पर उनकी उपस्थिति को काट दिया गया. मंत्री ने बताया कि इन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछने के आदेश दिये गये हैं. रविवार को मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन समिति की आपातकालीन बैठक बुलायी है, जिसमें इन विषयों पर चर्चा की जायेगी तथा अस्पताल की सेवा में सुधार को लेकर ठोस कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




