कार्यालय अवधि में पार्टी मनानेवालों पर कार्रवाई करने की मांग

Updated at : 04 May 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यालय अवधि में पार्टी मनानेवालों पर  कार्रवाई करने की मांग

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सिनेटर सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गरीब दास ने बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति को फैक्स कर विश्वविद्यालय के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर शिकायत की है. कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में मुद्दों पर लापरवाह रवैया अपना रही है. छात्र हित में काम […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सिनेटर सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गरीब दास ने बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति को फैक्स कर विश्वविद्यालय के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली को लेकर शिकायत की है. कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित में मुद्दों पर लापरवाह रवैया अपना रही है.

छात्र हित में काम करने के बजाय कुछ अधिकारी कार्यालय अवधि में पार्टी एवं मौज मस्ती कर समय व्यतीत कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मांगी गयी सूचना पर जवाब देने के लिए 25 अप्रैल को बुलाया गया था. श्री दास ने कहा कि जब वे विश्वविद्यालय पहुंचे पर सभी पदाधिकारी गायब दिखे. जहां कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश पदाधिकारी चुटोनाथ में पार्टी में गये हुए हैं. उन्होंने तथ्य की सत्यता की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने की आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola