ईरान को हथियार सप्लाई पर ट्रंप का चीन को अल्टीमेटम, बोले- पड़ेगा भारी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Apr 2026 7:03 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (गोल घेरे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग) Photo: PTI
Trump Warns China : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान को हथियार भेजे तो उसे बड़े नतीजे भुगतने पड़ेंगे. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में ऐसा शक जताया गया है, हालांकि चीन ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
Trump Warns China : डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (11 अप्रैल) को चीन को चेतावनी दी कि अगर उसने ईरान को हथियार भेजे, तो ठीक नहीं होगा. व्हाइट हाउस से मियामी रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि अगर चीन ऐसा करता है, तो उसे बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि आने वाले हफ्तों में ईरान को चीन से नए एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकते हैं. रिपोर्ट में ये भी इशारा किया गया है कि बीजिंग सीधे भेजने के बजाय तीसरे देशों के जरिए ये सप्लाई कर सकता है, ताकि असली सोर्स छुपा रहे.
हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं अमेरिका और ईरान के बीच
अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों देशों ने इलाके में अपनी भारी सैन्य मौजूदगी बरकरार रखी है. अमेरिकी युद्धपोत और सैनिक ईरान के आसपास तैनात हैं. वहीं माना जा रहा है कि तेहरान हालिया अमेरिकी और इजरायली हमलों में कमजोर हुई अपनी एयर डिफेंस ताकत को तेजी से दोबारा मजबूत करने में जुटा है.
मिडिल ईस्ट विवाद सुलझाने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में सीधी बातचीत जारी है. अमेरिका की तरफ से टीम की कमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस संभाल रहे हैं. वहीं, ईरान की ओर से मोहम्मद बागेर गलीबाफ अपनी टीम को लीड कर रहे हैं, उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत कई नेता शामिल हैं.
President Trump ISSUES a STARK WARNING to China over reports they’re preparing to ship weapons to Iran: “If China does that, China is going to have big problems.” pic.twitter.com/dZQnYExmZ4
— RedWave Press (@RedWavePress) April 11, 2026
चीन ने आरोप पर दी प्रतिक्रिया
चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि चीन ने कभी भी इस युद्ध में किसी को हथियार नहीं दिए. साथ ही अमेरिका से अपील की कि वह बिना आधार के आरोप लगाने और बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से बचे.
यह भी पढ़ें : ईरान होर्मुज पर अड़ा, जंग खत्म करने के लिए तैयार नहीं इजराइल, इस्लामाबाद में 4 घंटे की शांति वार्ता में जानें क्या-क्या हुआ
अगर चीन सच में ईरान को सैन्य मदद देता है, तो अमेरिका इसे बड़ा उकसावा मान सकता है. इससे हालात और बिगड़ सकते हैं. अगले महीने डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर भी असर पड़ सकता है, जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










