दुमका में आंधी-बारिश से बरबादी
Updated at : 01 May 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : संताल परगना में रविवार को घंटे भर की बारिश ने बरबादी पहुंचायी. उपराजधानी दुमका में शाम चार बजे ही जहां पूरा शहर व आसपास का इलाका घनघोर अंधेरे में डूब गया. वहीं तेज हवा और आंधी-बारिश की वजह से सैंकड़ों स्थानों पर पेड़ और पोल गिर गये हैं. दुमका-देवघर, दुमका-जामताड़ा और दुमका शिकारीपाड़ा […]
विज्ञापन
दुमका : संताल परगना में रविवार को घंटे भर की बारिश ने बरबादी पहुंचायी. उपराजधानी दुमका में शाम चार बजे ही जहां पूरा शहर व आसपास का इलाका घनघोर अंधेरे में डूब गया. वहीं तेज हवा और आंधी-बारिश की वजह से सैंकड़ों स्थानों पर पेड़ और पोल गिर गये हैं. दुमका-देवघर, दुमका-जामताड़ा और दुमका शिकारीपाड़ा मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा. देर रात तक बिजली की आपूर्ति भी ठप रही.
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई झुग्गी-झोपड़ियों की छत उजड़ गयीं. इस दौरान तेज हवा की वजह से सड़क पर चल रहे वाहन भी हिलते-डुलते नजर आ रहे थे.
बिजली के साथ – साथ बीएसएनएल का नेटवर्क भी ठप
आंधी-बारिश की वजह से लगभग पूरे जिले में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी है. जगह-जगह पोल व तार गिर गये हैं. शहर के इंडोर स्टेडियम के पास एक ट्रांसफार्मर पोल सहित गिर पड़ा है. कुछ गांवो से भी पोल-ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचने की खबर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




