दुमका : आंधी ने मचायी तबाही

Updated at : 01 May 2017 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : आंधी ने मचायी तबाही

दुमका : संताल परगना में रविवार को घंटे भर की बारिश ने बरबादी पहुंचायी. उपराजधानी दुमका में शाम चार बजे ही जहां पूरा शहर व आसपास का इलाका घनघोर अंधेरे में डूब गया. वहीं तेज हवा और आंधी-बारिश की वजह से सैंकड़ों स्थानों पर पेड़ और पोल गिर गये हैं. दुमका-देवघर, दुमका-जामताड़ा और दुमका शिकारीपाड़ा […]

विज्ञापन
दुमका : संताल परगना में रविवार को घंटे भर की बारिश ने बरबादी पहुंचायी. उपराजधानी दुमका में शाम चार बजे ही जहां पूरा शहर व आसपास का इलाका घनघोर अंधेरे में डूब गया. वहीं तेज हवा और आंधी-बारिश की वजह से सैंकड़ों स्थानों पर पेड़ और पोल गिर गये हैं. दुमका-देवघर, दुमका-जामताड़ा और दुमका शिकारीपाड़ा मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा.
देर रात तक बिजली की आपूर्ति भी ठप रही. शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई झुग्गी-झोपड़ियों के छत उजड़ गये. इस दौरान तेज हवा की वजह से सड़क पर चल रहे वाहन भी हिलते-डुलते नजर आ रहे थे.
बासुकिनाथ समेत कई इलाकों में बिजली बाधित
जनजीवन प्रभावित, लोग परेशान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola