बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की अपील

दुमका : मसलिया के बेलियाजोर पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत कैशलेस, मोबाइल बैकिंग तथा बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ-साथ बैंकिंग कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर इसीदोर कुजूर […]
दुमका : मसलिया के बेलियाजोर पंचायत भवन में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत कैशलेस, मोबाइल बैकिंग तथा बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के साथ-साथ बैंकिंग कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर इसीदोर कुजूर ने बैंक खाते को आधार से लिंक कराने की सलाह दी और इसे आवश्यक बताया. नाबार्ड के डीडीएम नवीन चंद्र झा ने कैशलेश व मोबाइल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी.
वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अनिरूद्ध प्रसाद ने केसीसी लोन का लाभ लेने की अपील की. साधनसेवी सुमंगल ओझा ने सुरक्षा बीमा एवं अंजन बोस ने एटीएम व रुपे कार्ड के उपयोग के सही तौर-तरीके से अवगत कराया. ग्रामीण बैंक के वित्तीय सलाहकार बासुकिनाथ राय ने बैंक से जुड़ने और तमाम वित्तीय सहायता प्राप्त करने पर बल दिया. मौके पर मुखिया रोबिन मरांडी और समाजसेवी निवारण पावरिया भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




