दुमका में हार्डकोर नक्सली नुनूलाल व देवीलाल ने किया सरेंडर

Updated at : 30 Apr 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में हार्डकोर नक्सली नुनूलाल व देवीलाल ने किया सरेंडर

डीआइजी व एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण दुमका : अमड़ापाड़ा में सिस्टर वालसा जॉन की हत्या के अलावा काठीकुंड थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी में जामा के तत्कालीन थानेदार सतानंद सिंह की हत्या के मामले में संलिप्त रहे माओवादियों के सशस्त्र दस्ते में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली नुनूलाल हांसदा उर्फ सुलेमान हांसदा उर्फ हेमलाल कोल ने […]

विज्ञापन

डीआइजी व एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

दुमका : अमड़ापाड़ा में सिस्टर वालसा जॉन की हत्या के अलावा काठीकुंड थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी में जामा के तत्कालीन थानेदार सतानंद सिंह की हत्या के मामले में संलिप्त रहे माओवादियों के सशस्त्र दस्ते में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली नुनूलाल हांसदा उर्फ सुलेमान हांसदा उर्फ हेमलाल कोल ने शनिवार को संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा और दुमका एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल के समक्ष झारखंड सरकार के प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया.
दुमका में हार्डकोर नक्सली…
नुनूलाल के साथ-साथ देवीलाल हांसदा उर्फ छोटा साथी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है. वह भी हार्डकोर रहा है. वह 2 जुलाई 2013 को काठीकुंड थाना क्षेत्र के अमतल्ला में दुमका से पाकुड़ जा रहे पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार एवं पांच अन्य जवानों की हत्या तथा हथियारों की लूट के साथ-साथ 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा के पलासी में पोलिंग पार्टी की गाड़ी में बारुदी सुरंग विस्फोट करते पांच पुलिसकर्मी समेत आठ लोगों की हत्या तथा जवानों के इंसास व कारतूस लूटने के मामले में संलिप्त रहा था.
डीआइजी श्री झा ने बताया कि उक्त दोनों उग्रवादियों को झारखंड सरकार के प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 50 हजार रुपये, व्यवसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था के अलावा उक्त नीति के तहत अन्य सुविधाएं दी जायेंगी. दोनों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों में मुकदमा लड़ने के लिए सरकार की ओर से नि:शुल्क व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola