प्रेमीयुगल थाने पहुंच मांगी शादी की इजाजत
Updated at : 28 Apr 2017 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

25 अप्रैल से दोनों थे फरार एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपा रामगढ़ : रामगढ़ थाना में प्रेमी गुरुवार को प्रेमीयुगल पहुंचे और पुलिस से शादी करने की इजाजत मांगी. जोगिया गांव में अपने मामा के घर रह रही रीना कुमारी एवं उसी गांव का मोनु […]
विज्ञापन
25 अप्रैल से दोनों थे फरार
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंपा
रामगढ़ : रामगढ़ थाना में प्रेमी गुरुवार को प्रेमीयुगल पहुंचे और पुलिस से शादी करने की इजाजत मांगी. जोगिया गांव में अपने मामा के घर रह रही रीना कुमारी एवं उसी गांव का मोनु राय की बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों 25 अप्रैल को फरार हो गये. लड़की के पिता कारू राय ने मोनू और उसके परिजनों पर लड़की को अपहरण करने का थाना में आवेदन दिया.
थाना प्रभारी मनोज राय ने कार्रवाई करते हुए लड़के के पिता को लड़के एवं लड़की को थाने में हाजिर करने का दबाव बनाया. श्री राय ने बताया कि दोनों बालिग है. एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं. थाने में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी होने के बाद इकरारनामा में हस्ताक्षर कराया गया था. लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




