अगलगी में दो घर जलकर राख
Updated at : 28 Apr 2017 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

मसलिया के कुकुरतोपा गांव की घटना दलाही : मसलिया अंचल के कठलिया पंचायत के कुकुरतोपा गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. आग घर के पीछे रखे पुआल में लगी. धीरे-धीरे आग ने दो घरों को चपेट में ले लिया. इससे करीब हजारों की संपत्ति की क्षति हुई […]
विज्ञापन
मसलिया के कुकुरतोपा गांव की घटना
दलाही : मसलिया अंचल के कठलिया पंचायत के कुकुरतोपा गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया. आग घर के पीछे रखे पुआल में लगी. धीरे-धीरे आग ने दो घरों को चपेट में ले लिया. इससे करीब हजारों की संपत्ति की क्षति हुई है. माकन मालिक सुंदरी मुर्मू एवं स्टेनशिला सोरेन ने बताया कि अगलगी के समय घर पर ही थे. ग्रामीणों ने सूचना देकर बुलाया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने कुआं से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखा दो क्विंटल चावल, दस बोरा धान, कुछ नकद, दो साइकिल, घर की सामग्री, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जमीन का कगज़ात आदि जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




