क्या और बढ़ेंगे दाम? जानिए 12 अप्रैल के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Updated at : 12 Apr 2026 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 April 2026

सोने के कंगन (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई है. जानें अपने शहर के ताजा भाव और मार्केट ट्रेंड क्या हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में इस रविवार, 12 अप्रैल 2026 को हलचल थमी हुई है, लेकिन बीते कारोबारी सेशन के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में शानदार रिकवरी दर्ज की गई. हफ्ते की शुरुआत में आई भारी गिरावट के बाद, शुक्रवार और शनिवार के सेशन में बाजार फिर से संभलकर बंद हुआ. ग्लोबल मार्केट में आए सुधार और अमेरिका-ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत ने इन्वेस्टर्स के भरोसे को फिर से जगाया है, जिससे कीमतों को निचले स्तर पर मजबूत सहारा मिला है.

चूंकि आज रविवार होने के कारण सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए यहां दिए गए रेट्स पिछले कारोबारी सेशन के बंद भाव और बाजार के ताजा रुझानों पर आधारित हैं.

सोने के ताजा दाम क्या हैं?

सोने की कीमतों में शनिवार के बाद आज स्थिरता देखी जा रही है. 24 कैरेट सोना 15,284 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना 14,010 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में अच्छी रिकवरी हुई है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम)

शुद्धता  आज का रेट (12 अप्रैल)कल का रेट (11 अप्रैल)बदलाव
24 कैरेट ₹1,52,840₹1,52,840₹0 (स्थिर)
22 कैरेट ₹1,40,100₹1,40,100₹0 (स्थिर)
18 कैरेट ₹1,14,630₹1,14,630₹0 (स्थिर)
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार सोने का रेट टेबल (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट 
मुंबई₹15,284₹14,010₹11,463
दिल्ली₹15,299₹14,025₹11,478
चेन्नई₹15,382₹14,100₹11,760
कोलकाता₹15,284₹14,010₹11,463
बेंगलुरु₹15,284₹14,010₹11,463
पटना₹15,447₹14,160₹11,585
रांची₹15,447₹14,160₹11,585
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक कितनी बढ़ी?

चांदी की बात करें तो इसमें भी पिछले कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली है. आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये पर टिकी हुई है. अप्रैल महीने की शुरुआत से अब तक चांदी में लगभग 1.96% की बढ़त दर्ज की गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ इनवेस्टमेंट के रूप में चांदी अभी भी इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बनी हुई है. 

आज का चांदी का रेट टेबल:

वजनआज की कीमत (12 अप्रैल)कल की कीमत (11 अप्रैल)
1 ग्राम₹260₹260
100 ग्राम₹26,000₹26,000
1 किलोग्राम₹2,60,000₹2,60,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

शहर अनुसार चांदी का रेट टेबल 

शहरप्रति 10 ग्रामप्रति 100 ग्रामप्रति 1 किलोग्राम
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
बेंगलुरु₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
राँची₹2,650₹26,500₹2,65,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

मार्केट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि जब तक सोना 1,52,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है, तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले बदलाव कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले अपने नजदीकी जौहरी से सटीक भाव और GST (जीएसटी) की जानकारी जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: 12 अप्रैल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का पेट्रोल-डीजल रेट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola