एसडीओ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का किया निरीक्षण
Updated at : 27 Apr 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

नोनीहाट-हंसडीहा पथ का लिया जायजा अतिक्रमण की शिकायत लोगों ने एसडीओ से की थी अस्थायी अतिक्रमित दुकानों को अविलंब हटाने का सख्त निर्देश बासुकिनाथ एवं जरमुंडी बाजार से भी हटेगा अतिक्रमण बासुकिनाथ : अनुमंडलाधिकारी जयप्रकाश झा, डीएसपी रौशन गुढ़िया, अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बुधवार को नोनीहाट-हंसडीहा पथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया. इस […]
विज्ञापन
नोनीहाट-हंसडीहा पथ का लिया जायजा
अतिक्रमण की शिकायत लोगों ने एसडीओ से की थी
अस्थायी अतिक्रमित दुकानों को अविलंब हटाने का सख्त निर्देश
बासुकिनाथ एवं जरमुंडी बाजार से भी हटेगा अतिक्रमण
बासुकिनाथ : अनुमंडलाधिकारी जयप्रकाश झा, डीएसपी रौशन गुढ़िया, अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बुधवार को नोनीहाट-हंसडीहा पथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया. इस पथ पर अतिक्रमण होने की शिकायत एसडीओ से की गयी थी. इस पथ पर निर्माण कार्य चल रहा है.
संबंधित संवेदक ने अतिक्रमण को लेकर एसडीओ से शिकायत की थी. पूर्व में सीओ द्वारा इस पथ पर से अतिक्रमण भी हटाया गया था. एसडीओ ने सड़क पर से अस्थायी अतिक्रमित दुकानों को अविलंब हटाने का सख्त निर्देश दिया. वहीं बासुकिनाथ एवं जरमुंडी बाजार में भी किये गये अतिक्रमण को लेकर एसडीओ ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है. कहा आये दिन सड़क पर छोड़ी बड़ी दुर्घटनाएं होते रहती है. सड़क किनारे से अतिक्रमित दुकानें एवं भवन निर्माण सामग्री ईंट, चिप्स, बालू आदि सामग्री को अविलंब हटवाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




