जिला परिषद‍ ने विवि प्रशासन से मांगा 32 माह का किराया

Updated at : 26 Apr 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद‍ ने विवि प्रशासन से मांगा 32 माह का किराया

अब जिप को भवन की जरूरत, खाली करें वीसी आवास दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी के आवास के रुप में इस्तेमाल में जिस भवन का उपयोग हो रहा है, वह भी जिला परिषद‍् का ही डाकबंगला है, जिसे खाली कराने का अनुरोध विश्वविद्यालय प्रशासन से कर दिया गया है. साथ ही साथ […]

विज्ञापन

अब जिप को भवन की जरूरत, खाली करें वीसी आवास

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वीसी के आवास के रुप में इस्तेमाल में जिस भवन का उपयोग हो रहा है, वह भी जिला परिषद‍् का ही डाकबंगला है, जिसे खाली कराने का अनुरोध विश्वविद्यालय प्रशासन से कर दिया गया है. साथ ही साथ किराये के बकाये रकम की भी मांग कर ली गयी है. अगस्त 2014 से मार्च 2017 तक 32 माह के बकाये के रुप में 2 लाख 11 हजार 904 रुपये के भुगतान करने का अनुरोध जिला परिषद‍् के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने किया है. उन्होंने जिला परिषद‍् को उक्त आवास की आवश्यकता बताते हुए भवन को खाली कर देने को कहा है.
लोगों को जागरूक करने रथ रवाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola