बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बासुकिनाथ : वैशाख सोमवारी तृतीया तिथि को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. वैशाखी के कारण आसपास के गांवों के शिव भक्तों की भी भीड़ जुटी थी. इस मास में सूर्योदय पूर्व स्नान कर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण […]
बासुकिनाथ : वैशाख सोमवारी तृतीया तिथि को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. वैशाखी के कारण आसपास के गांवों के शिव भक्तों की भी भीड़ जुटी थी. इस मास में सूर्योदय पूर्व स्नान कर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस कारण गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डुबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की
पूजा-अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दंडवत प्रणाम किया. संपूर्ण मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों ने कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान मुंडन संस्कार आदि कराये गये. सोमवारी के कारण आसपास के क्षेत्रों की काफी संख्या में महिला, पुरुष भक्तों की भीड़ मंदिर में देखी गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




