पति ने पत्नी को काटा फिर खुद खाया जहर

रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोड़ गांव में पति-पत्नी के बीच अंतरकलह से दोनों की जान चली गयी. रविवार की दोपहर जब गांव में हरिनाम संकीर्तन का समापन कर्यक्रम चल रहा था, उसी समय गांव के पुराना पंचायत भवन के पास 60 वर्षीय लुधन दास ने अपने ही घर पर […]
रानीश्वर (दुमका) : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के पाटजोड़ गांव में पति-पत्नी के बीच अंतरकलह से दोनों की जान चली गयी. रविवार की दोपहर जब गांव में हरिनाम संकीर्तन का समापन कर्यक्रम चल रहा था, उसी समय गांव के पुराना पंचायत भवन के पास 60 वर्षीय लुधन दास ने अपने ही घर पर पत्नी सुखी दास (55) के ऊपर धारदार हथियार से वार कर लहलुहान कर दिया. खून से लथपथ सुखी के अचेत हो जाने के बाद लुधन ने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की़
घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. लुधन व सुखी का बेटा लखन दास काम करने के लिए बाहर चला गया था़ लखन घर वापस लौटा तो अपने मां-बाप को इस हाल में देख कर आसपास के लोगों को सूचित किया़ आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी. सुखी दास ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया़ जबकि पति लुधन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




