फूंका सीएम का पुतला

Updated at : 23 Apr 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
फूंका सीएम का पुतला

आक्रोश. प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का झाविमो ने किया विरोध गोड्डा में झाविमो के प्रधान महासचिव सह पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को धरना स्थल से गिरफ्तार करने के बाद झाविमो कार्यकर्ताओं में रोष है. दुमका में कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में सीएम का पुतला फूंका और अविलंब रिहाई की मांग की. दुमका : झारखंड विकास […]

विज्ञापन

आक्रोश. प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का झाविमो ने किया विरोध

गोड्डा में झाविमो के प्रधान महासचिव सह पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को धरना स्थल से गिरफ्तार करने के बाद झाविमो कार्यकर्ताओं में रोष है. दुमका में कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में सीएम का पुतला फूंका और अविलंब रिहाई की मांग की.
दुमका : झारखंड विकास मोरचा जिला इकाई ने शनिवार को टीन बाजार चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने किया. श्री बिट्टू ने कहा कि झाविमो के प्रधान महासचिव सह पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव को धरना स्थल से गिरफ्तार करने के विरोध में पुतला दहन किया गया. उन्होंने ने कहा कि अडाणी पावर प्लांट के लिए किसान, जमीन के रैयतों के साथ 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन अनशन जमीन बचाओ संघर्ष समिति के सहयोग से चल रहा था.
झाविमो कार्यकर्ताओं ने प्रदीप यादव के गिरफ्तारी जनहित के खिलाफ है तथा राज्य सरकार के निरंकुश शासन व दमनकारी नीति के विरोध में पुतला फूंका गया. उन्होंने ने कहा कि झाविमो सरकार से झूठा मुकदमा वापस लेने एवं पौड़ेयाहाट सीओ को निलंबित करते हुए विधायक को अविलंब रिहा करने की मांग की है. पुतला दहन में केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल, विनोद शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटू मुर्मू, संगठन जिला प्रभारी विजय ठाकुर, मार्था हांसदा, मो जमीन अख्तर, निर्मल हाजरा, प्रवीण सिंह, रविंद्र मरांडी, प्रमीला मरांडी, हराधन मरीक, मो सरफराज, जगदीश सोरेन, अशोक मोर, सुभाषणी मरांडी, मो नसीम, अजय साह, सुभाष चंद्र मरांडी, विश्वजीत बास्की, संजय हांसदा, शिवलाल मरांडी हारून रर्शीद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola