छठे पुनरीक्षित वेतनमान से संबंधित फिटमेंट टेबुल लागू करने की मांग

Updated at : 17 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
छठे पुनरीक्षित वेतनमान से संबंधित फिटमेंट टेबुल लागू करने की मांग

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में जिलाध्यक्ष रसिक बास्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से 18 मार्च के आमरण अनशन में संगठन एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के बीच हुई समझौता पर अमल नहीं होने एवं 25 अप्रैल को पुरानी पेंशन योजना लागू […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को शिक्षक संघ भवन में जिलाध्यक्ष रसिक बास्की की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से 18 मार्च के आमरण अनशन में संगठन एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के बीच हुई समझौता पर अमल नहीं होने एवं 25 अप्रैल को पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर आयोजित होने वाले देशव्यापी धरना कार्यक्रम पर विस्तृत चरचा की गई. श्री बास्की ने कहा कि 18 मार्च के आमरण अनशन में सभी ग्रेडों में प्रोन्नति एवं सातवें पुनरीक्षित वेतन निर्धारण के लिए 20 से 25 दिन का समय जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिया था, परंतु लिया गया समय गुजर गया तथा

अब तक सातवें पुनरीक्षित वेतन निर्धारण का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है. प्रस्ताव पारित करते हुए संगठन ने 18 अप्रैल को अध्यक्ष रसिक बास्की व प्रधान सचिव विश्वनाथ गोराई के नेतृत्व में ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के उदासीन रवैये के खिलाफ मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने का निर्णय लिया. श्री बास्की ने कहा कि छठे पुनरीक्षित वेतनमान से संबंधित फिटमेंट टेबुल लागू करने की मांग मुख्यमंत्री से की जायेगी. बैठक में अश्विनी कुमार, धमेंद्र प्रसाद सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह,

बाल किशोर कापरी, दिवाकांत पत्रलेख, जर्नादन मंडल, टुनटुन कुमार,सुशांत कुमार घोष, राकेश कुमार, संतोष सुमन,बबलु प्रसाद भगत,अजय कुमार, अभिषेक कुमार, उपेंद्र कुमार गुप्ता, उज्जवल कुमार ठाकुर, गणेश प्रसाद साहा, अरमाणिक मंडल, डा प्रियंकर परमेश, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola