ट्रक बिजली के पोल से टकराया, 90 हजार की क्षति

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर मोहनपुर बरमसिया में एक ट्रक बिजली के मुख्य लाइन के पोल से टकरा गया. जिससे भरत साह, दुलाल मंडल सहित कई लोग बाल-बाल बच गये. टक्कर से बिजली का मुख्य लाइन पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा तार भी टूट गया. जबकि चालक ट्रक लेकर सरसडंगाल की […]
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर मोहनपुर बरमसिया में एक ट्रक बिजली के मुख्य लाइन के पोल से टकरा गया. जिससे भरत साह, दुलाल मंडल सहित कई लोग बाल-बाल बच गये. टक्कर से बिजली का मुख्य लाइन पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा तार भी टूट गया. जबकि चालक ट्रक लेकर सरसडंगाल की ओर भागने में सफल रहा.
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शिकारीपाड़ा के पास ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नंबर जेएच 02 आर 1578 लखीसराय से सरसडंगाल चिप्स लेने जा रही था. मोहनपुर बरमसिया में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में मार दिया. बिजली विभाग के कनीय अभियंता पोरेष सोरेन ने बताया कि विभाग को करीब 90 हजार की क्षति हुई है. जिसके कारण शिकारीपाड़ा सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




