नवि विभाग बासुकिनाथ के साफ सुथरे होटल को करेगा पुरस्कृत

बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र में स्वच्छता रेंकिंग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में […]
बासुकिनाथ : झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र में स्वच्छता रेंकिंग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियों को आयोजन किया जा रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमार सिंह एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के निर्माण करने, खुले में शौच की प्रथा को पूर्ण रूप से खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है.
नगर प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है. नगर विकास विभाग की और से स्वच्छ होटल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. अागामी 15 अप्रैल तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. विभाग के कर्मी स्वच्छता के सभी आयामों को होटलों में जांच करेंगे. जांच के बाद विभाग के पास इसकी सूची भेजी जायेगी. विभाग एेसे सभी होटलों को पुरस्कृत करेगी जो स्वच्छता के सभी आयामों का पालन करता है.
बासुकिनाथ में लोगों के ठहरने के लिए धर्मशाला, होटल हैं लेकिन यहां स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है. इसके चलते होटलों में लोगों को ठहरना मुश्किल हो जाता है. होटलों में स्वच्छता का आकलन करने के लिए नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया अंतिम लिस्ट का मूल्यांकन स्टेट टीम द्वारा किया जायेगा. टॉप-3 प्रतियोगी को स्टेट लेवल पर प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




