भागलपुर के रास्ते मालदा से इटवारी तक दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम-टेबल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2026 7:48 PM
ट्रेन की सांकेतिक फोटो
Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चार नई स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रही है. भागलपुर, किऊल, पटना और मालदा रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों से रोज सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा पहले से ज्यादा आसान होगी.
Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है. रेलवे ने कोलकाता-भुवनेश्वर, मालदा टाउन-इटवारी, पटना-आसनसोल और किऊल-मालदा टाउन रूट पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी.
भुवनेश्वर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिये
रेलवे ने बताया कि 08401 भुवनेश्वर-कोलकाता स्पेशल 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार चलेगी. यह ट्रेन रात 12:50 बजे भुवनेश्वर से खुलेगी और सुबह 9:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में 08402 कोलकाता-भुवनेश्वर स्पेशल उसी दिन शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 12:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. इसी तरह 08871 इटवारी-मालदा टाउन स्पेशल 19, 20 और 26 अप्रैल को चलेगी, जबकि 08872 मालदा टाउन-इटवारी स्पेशल 20, 21 और 27 अप्रैल को चलाई जाएगी.
किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल के बारे में जानिये
सबसे ज्यादा राहत भागलपुर रूट के यात्रियों को मिलेगी, क्योंकि 03204 किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोज चलेगी. यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे किऊल से खुलेगी और दोपहर 3:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. वापसी में 03203 मालदा टाउन-किऊल मेमू शाम 4:00 बजे खुलेगी और रात 1:00 बजे किऊल पहुंचेगी. यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर रुकेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पटना-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन के बारे में जानिये
पटना-आसनसोल मेमू स्पेशल भी 13 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी. 03202 पटना-आसनसोल ट्रेन सुबह 4:35 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में 03201 आसनसोल-पटना मेमू दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव बड़हिया और लखीसराय में भी होगा.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










