छात्रवृत्ति कटौती प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष से मिले छात्र

Updated at : 04 Apr 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति कटौती प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष से मिले छात्र

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन को खिजुरिया स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा. मिलने वाले छात्रों में केकेएम कॉलेज पाकुड़ के बीएड के छात्र शामिल थे. छात्रों ने छात्रवृत्ति राशि में कटौती पर सरकार के रवैये पर रोष जताया तथा इस मुद्दे […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन को खिजुरिया स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा. मिलने वाले छात्रों में केकेएम कॉलेज पाकुड़ के बीएड के छात्र शामिल थे. छात्रों ने छात्रवृत्ति राशि में कटौती पर सरकार के रवैये पर रोष जताया तथा इस मुद्दे पर आवाज उठाने तथा छात्रों को न्याय दिलाने की गुहार लगायी. छात्रों ने छात्रवृत्ति राशि में कटौती मामले को विधानसभा सत्र में उठाने का आग्रह किया.

छात्रों ने बताया कि 44 हजार रुपये प्रतिवर्ष शुल्क भुगतान करना होता है. वहीं छात्रवृत्ति की राशि 15 हजार रुपये भुगतान किया जा रहा है. गरीब एवं किसान परिवार से छात्रों का नामांकन कर्ज लेकर किसी प्रकार करवाने में सक्षम होते हैं. मामले में छात्रों ने डीएसडब्ल्यू डॉ अखिलानंद पाठक के माध्यम से राज्यपाल को आवेदन सौंपा है. छात्रों में मुन्ना मंडल, राहुल प्रसाद, उत्तम कुमार रजक, आदित्य कुमार, अमन रवि दास, अमन कुमार साह, विनोद कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola