सप्ताह भर के अंदर सक्रिय हो जायेगा दुमका का एसीबी थाना

Updated at : 02 Apr 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताह भर के अंदर सक्रिय हो जायेगा दुमका का एसीबी थाना

खुशखबरी. डीआइजी के पुराने कार्यालय को संवारने की चल रही तैयारी दुमका : उपराजधानी दुमका में सप्ताह भर के अंदर ही भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग अर्थात एसीबी का थाना कार्य करने लगेगा. अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में एसीबी धनबाद में शिकायत दर्ज करती थी और उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई करती थी. अब रिश्वत लेते पकड़े […]

विज्ञापन

खुशखबरी. डीआइजी के पुराने कार्यालय को संवारने की चल रही तैयारी

दुमका : उपराजधानी दुमका में सप्ताह भर के अंदर ही भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग अर्थात एसीबी का थाना कार्य करने लगेगा. अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में एसीबी धनबाद में शिकायत दर्ज करती थी और उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई करती थी. अब रिश्वत लेते पकड़े जाने वाले आरोपियों को धनबाद और रांची ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी. भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में डीआइजी के पुराने कार्यालय में ही यह नया थाना खोलने की तैयारी कर रहा है.
इसके लिए जोर-शोर से काम चल रहा है. सप्ताह भर के अंदर यहां पर कामकाज शुरू हो जायेगा. दीवारों की रंगाई के साथ बिजली की वायरिंग का काम चल रहा है. पांच कमरों के इस भवन को पूरी तरह से तैयार कराया जा रहा है. संभावना है कि इस सप्ताह के अंदर इसका शुभारंभ हो जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय परिसर में ही एक अलग बने भवन में दो कमरों में कोषांग का कामकाज होता था. किसी भी घूसखोर कर्मी को पकड़ने के बाद एसीबी टीम के सदस्य उसे रांची या फिर धनबाद ले जाते थे. परंतु अब परिसर में ही थाना खुल जायेगा, तो परेशानी घट जायेगी.
इसके चालू होते ही सारा कामकाज यहां से होने लगेगा और आरोपियों को दूसरे जिले ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी. डीएसपी एस मरांडी ने बताया कि अभी नये थाने के लिए भवन को संवारा जा रहा है. उम्मीद है कि चार पांच दिन में यहीं पर प्राथमिकी दर्ज होना शुरू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola