18 हजार रुपये का लगाया चूना
Updated at : 31 Mar 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

क्राइम. एटीएम में पीछे खड़े व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर कार्ड बदला एक घंटे बाद 18 हजार रुपये की कर ली निकासी मैसेज आने पर पीड़ित ने लॉक कराया कार्ड बासुकिनाथ : बैंक एटीएम में पैसे निकासी के दौरान पीछे खड़े व्यक्ति से सावधान रहने की जरूरत है. जरमुंडी यूको बैंक के एटीएम में […]
विज्ञापन
क्राइम. एटीएम में पीछे खड़े व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर कार्ड बदला
एक घंटे बाद 18 हजार रुपये की कर ली निकासी
मैसेज आने पर पीड़ित ने लॉक कराया कार्ड
बासुकिनाथ : बैंक एटीएम में पैसे निकासी के दौरान पीछे खड़े व्यक्ति से सावधान रहने की जरूरत है. जरमुंडी यूको बैंक के एटीएम में बासुकिनाथ-नवाडीह निवासी दिवाकांत प्रसाद के एटीएम से अज्ञात युवक ने 18 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित दिवाकांत प्रसाद ने बताया कि वह यूको बैंक एटीएम से पैसे की निकासी कर रहा था. पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाये रखा था. एटीएम पिन नंबर को उसने ज्ञात कर लिया था. जब उसे एटीएम में परेशानी हुई तो उसने अनुरोध कर उसका एटीएम लेकर मदद करना चाहा. उसने अपना एटीएम कार्ड उस युवक को दे भी दिया.
इस बीच युवक ने बड़ी चतुराई से उसे एसबीआइ का रेखा देवी के नाम पर निर्गत एटीएम को दे दिया और उसका एटीएम अपने पास रख लिया. करीब एक घंटे के बाद उसके मोबाइल पर 18000 रुपये निकासी का मैसेज आया. कुछ देर बाद उसके खाते में महादेव बेसरा के खाते से 10 हजार रुपये का ट्रांसफर भी आया.
उस दस हजार रुपये को भी साइबर अपराधियों ने निकासी कर ली उसका भी मैसेज आया. आनन-फानन में उसने एसबीआइ के टॉल फ्री नंबर पर बात कर अपने एटीएम को लॉक कराया. जरमुंडी एसबीआइ शाखा प्रबंधक जीतेंद्र कुमार से पीड़ित खाताधारी दिवाकांत ने इसकी लिखित शिकायत की. शाखा प्रबंधक ने पीड़ित खाताधारी को दुमका एटीएम से सीसीटीवी फुटेज निकालने एवं अपराधियों को पकड़वाने में मदद का भरोसा दिलाया. शाखा प्रबंधक ने एटीएम धारकों से एटीएम के अंदर सावधानी बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




