207 साक्षरों की परीक्षा 19 मार्च को होगी

Published at :05 Mar 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
207 साक्षरों की परीक्षा 19 मार्च को होगी

साक्षर भारत अभियान में इंटर पर्सनल मीडिया कंपेन शुरू नोनीहाट : नोनीहाट पंचायत सचिवालय भवन में शनिवार को बुनियादी साक्षरता अंतर्गत पंचायत विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुखिया पूनम देवी और वार्ड सदस्यों, झारखंड राज्य संसाधन केन्द्र, आद्री के कार्यक्रम समन्वयक सुधीर कुमार सिंह, संयोजक प्रदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में जरमुंडी […]

विज्ञापन

साक्षर भारत अभियान में इंटर पर्सनल मीडिया कंपेन शुरू

नोनीहाट : नोनीहाट पंचायत सचिवालय भवन में शनिवार को बुनियादी साक्षरता अंतर्गत पंचायत विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुखिया पूनम देवी और वार्ड सदस्यों, झारखंड राज्य संसाधन केन्द्र, आद्री के कार्यक्रम समन्वयक सुधीर कुमार सिंह, संयोजक प्रदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में जरमुंडी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक घनश्याम वैद्य ने साक्षर भारत के उद्देश्य, लक्ष्य और कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला. पंचायत प्रेरक दिनेश कुमार ने नोनीहाट पंचायत के 207 को साक्षर बनाये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 मार्च को परीक्षा होगी. आद्री के कार्यक्रम समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने बताया
कि साक्षर भारत अभियान में इंटर पर्सनल मीडिया कंपेन शुरू किया गया है. इस कंपेन में पठन-पाठन गतिविधियों के साथ चुनावी साक्षरता, वित्तिय साक्षरता और कानूनी साक्षरता जैसे विषय शामिल किये गये हैं. मौके पर साक्षरता स्वंयसेवक कोमल कुमारी, लाडली कुमारी, जूही कुमारी, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी कुमारी, राधा दास, रुबी देवी, अनिमा देवी, लता बयरा, मौसमी बयरा, चोरखेदा पंचायत प्रेरक पंकज कुमार सिन्हा, कुसुम कुमारी, केआरपी चंदर दास आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola