केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 22 को

Published at :04 Jan 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 22 को

नामांकन प्रक्रिया आज से सांगठनिक चुनाव तीन वर्षों के लिए सत्र 2017-2020 के लिए होगा दुमका : दुमका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन का सांगठनिक चुनाव चार जनवरी से शुरू हो रहा है. जबकि समापन 22 जनवरी को आमसभा सह मतदान के उपरांत परिणाम जारी के साथ होगा. सचिव अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि विभिन्न […]

विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया आज से

सांगठनिक चुनाव तीन वर्षों के लिए सत्र 2017-2020 के लिए होगा
दुमका : दुमका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन का सांगठनिक चुनाव चार जनवरी से शुरू हो रहा है. जबकि समापन 22 जनवरी को आमसभा सह मतदान के उपरांत परिणाम जारी के साथ होगा. सचिव अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 4 एवं 5 जनवरी को नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे, जबकि 6 एवं 7 जनवरी को नामांकन किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 8 एवं 9 जनवरी को होगी तथा वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जायेगी.
नामांकन पत्र खरीदने, नामांकन करने तथा उसकी संवीक्षा का कार्य मां मेडिकल नापित पाड़ा में उक्त तिथि को 10 बजे से 5 बजे के बीच किया जायेगा. नाम वापसी 10 एवं 11 जनवरी को किये जा सकेंगे. चुनाव सह आमसभा 22 जनवरी रविवार को इंडोर स्टेडियम में होगा. यह सांगठनिक चुनाव तीन वर्षों के लिए सत्र 2017-2020 के लिए होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola