जविप्र दुकान से 23.80 क्विंटल चावल बरामद

Published at :17 Nov 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
जविप्र दुकान से 23.80 क्विंटल चावल बरामद

रामगढ़ : रामगढ़ बीडीओ राज किशोर प्रसाद बुधवार को नवखेता पंचायत के बेलसिकरी गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. जिसमें डीलर भागीरथ साह द्वारा नवंबर माह में अंतयोदय अनाज उठाव में 35 क्विंटल 34 किलोग्राम स्टोक पाया. वहीं बीडीओ ने दूसरे कमरे में 23 क्विटंल 80 किलोग्राम अतिरिक्त चावल स्टोक को […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ बीडीओ राज किशोर प्रसाद बुधवार को नवखेता पंचायत के बेलसिकरी गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. जिसमें डीलर भागीरथ साह द्वारा नवंबर माह में अंतयोदय अनाज उठाव में 35 क्विंटल 34 किलोग्राम स्टोक पाया. वहीं बीडीओ ने दूसरे कमरे में 23 क्विटंल 80 किलोग्राम अतिरिक्त चावल स्टोक को पकड़ा. बीडीओ ने जब इसके बारे में डीलर से पूछताछ की तो डीलर ने कहा कि ये 6 माह पूर्व उठाव का चावल है.

लाभुक नहीं आने के कारण इसे स्टोक में रखा गया है. वहीं बीडीओ ने डीलर को जांच होने तक अवैध स्टोक चावल वितरण नहीं करने का आदेश दिया है. बीडीओ ने बताया कि जांच के दौरान प्रतित होता है कि यह कालाबाजारी के लिए रखा गया है. बहरहाल बीडीओ ने एमओ को जांच कर लिखित जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है. वहीं दूसरी ओर बीडीओ राज किशोर प्रसाद ने अंत्योदय अनाज वितरण के दौरान बंदरजोरा पंचायत के दुखी साह, नवनीधर मांझी, दिनेश साह, पलटु दास एवं नवखेता पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया. वहीं पथरिया पंचायत के जेठा हेंब्रम तथा जागृति समूह कुसुमडीह समेत दो दुकानों में अनाज नहीं पहुंचने पर अनाज वितरण नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola