जरमुंडी में एटीएम का शटर डाउन, पैसे के लिये हलकान रहे लोग

Published at :17 Nov 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
जरमुंडी में एटीएम का शटर डाउन, पैसे के लिये हलकान रहे लोग

बासुकिनाथ : भारत सरकार के नोटबंदी घोषणा के बाद बुधवार को पुराने नोट जमा करने एवं नये करेंसी को लेने के लिए बैंकों के सामने लोगों की भीड़ लगी रही. रुपये जमा व बदलने के लिये सात दिन से लगातार लोग परेशान हैं. सरकार के नये आदेश का पालन बुधवार को किसी बैंक में नहीं […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : भारत सरकार के नोटबंदी घोषणा के बाद बुधवार को पुराने नोट जमा करने एवं नये करेंसी को लेने के लिए बैंकों के सामने लोगों की भीड़ लगी रही. रुपये जमा व बदलने के लिये सात दिन से लगातार लोग परेशान हैं. सरकार के नये आदेश का पालन बुधवार को किसी बैंक में नहीं हुआ. शाखा प्रबंधक ने बताया कि स्याही मिलने के बाद ही नोट बदलने पर लगेगी स्हाही.

बैंक ऑफ इंडिया में खाताधारियों को केवल दो हजार रुपये करके भुगतान किया गया. बुधवार को पांच सौ व हजार रुपये का पुराने नोट को बैंक प्रबंधक द्वारा नहीं बदला गया. शाखा प्रबंधक ने कहा कि पुराने नोट केवल खाता में जमा करें इससे भी लोगों को परेशानी हुई. बैंक में जमा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंक परिसर में बैंक खाताधारी अपने 500 एवं 1000 रुपये के करेंसी को लेकर सुबह से ही बैंक के सामने जमा हो गये. एसबीआइ में अधिकतम दस हजार रुपये तक की राशि दी गयी.

बासुकिनाथ एवं जरमुंडी एसबीआइ के शाखा प्रबंधक डीके श्रीवास्तव एवं सुशील कुमार शाखा परिसर में घूम घूमकर खाताधारियों की मदद कर उसके पुराने नोट खाते में जमा लिए. सुबह से ही खाताधारियों की भीड़ बैंक परिसर बासुकिनाथ में खचाखच भरी रही. पुलिस ने बैंक परिसर में खाताधारियों को पंक्तिबद्ध कराया. खाताधारियों की लंबी लाइन लगी रही जो देर शाम हटी.

वहीं बुधवार को सभी बैंकों के एटीएम लगभग बंद रहा. जरमुंडी, बासुकिनाथ,हरिपुर, सहारा, तालझारी एवं बाराटांड़ में दिनभर पैसे के लिए लोग परेशान रहे. 500 एवं 1000 के नोट लेकर लोग खुदरा के लिए इधर-उधर घूमते रहे. जरमुंडी एवं बासुकिनाथ के एटीएम खुलते ही सुबह से लोगों की लंबी लाइन लगी. दस बजते ही एटीएम के रुपये खत्म हो गये. उसके बाद बैंक कर्मियों द्वारा एटीएम में पैसा नहीं डाला.

जरमुंडीवासियों को नये नोट नसीब नहीं
खाताधारियों को जरमुंडी में नये नोट नसीब नहीं हो रहा है. मनोज कुमार, सरोज राय, कुंदन कुमार, अमरनाथ आदि ने बताया कि दो हजार रुपये के नोट के लिए छह दिन से बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन नसीब नहीं हुआ. वहीं बैंक द्वारा कटे फटे पुराने 50 एवं 100 के नोट देने से लोगों को हो रही है परेशानी.
डाकघर में भी लोगों की लगी रही भारी भीड़
जरमुंडी एवं बासुकिनाथ, सहारा, तालझारी आदि जगहों के उप डाकघर में बुधवार को लोगों की लंबी लाइन लगी. पैसे कम रहने के कारण ग्रामीणों को समुचित लाभ नहीं मिला.
जरमुंडी डाकघर के डाकपाल ने लोगों को यह कहकर वापस कर दिया कि पैसे अब नहीं है. वहीं बासुकिनाथ उप डाकघर में पैसे के लिए दोपहर बाद तक लंबी लाइन देखी गयी. 500 एवं 1000 रुपये के करेंसी को बदलने व जमा करने के लिए आइडी प्रमाण पत्र के साथ डाक घर एवं बैंक शाखा के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola