उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को बनाया जा रहा दक्ष

गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष बनाने के लिए एक महीने का प्रशिक्षण सोमवार से प्रखंड परिसर स्थित फुटबाल मैदान में प्रारंभ हुआ. जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया. बेरोजगार युवक-युवतियों को […]
गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से दक्ष बनाने के लिए एक महीने का प्रशिक्षण सोमवार से प्रखंड परिसर स्थित फुटबाल मैदान में प्रारंभ हुआ. जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया.
बेरोजगार युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वर्णवाल ने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड के बाद इस इलाके में प्रशिक्षण आयोजित करने का मकसद युवाओं को पुलिस और सुरक्षा बलों की नियुक्ति के लिए पूरी तरह से तैयार करना है. उन्होंने कहा कि इस इलाके के भटके हुए युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि भटके हुए लोग मुख्यधारा में लौटेंगे, तो पुलिस उनका फूल मालाओं से स्वागत करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




