कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन

Published at :15 Nov 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन

दुमका : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस भवन में मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प एवं मार्ल्यापन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू के बताये मार्ग पर […]

विज्ञापन

दुमका : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस भवन में मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प एवं मार्ल्यापन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू के बताये मार्ग पर चलकर ही विश्व में भारत की एक मजबूत पहचान बनी है. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

हमें भी उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुशील मरांडी, महासचिव महेश राम चंद्रवंशी, बलाय चंद्र लायक, संजीत सिंह, तोबियस मुर्मू, नोवेल हांसदा, पिंकु खान, टीपु खान, जयनाथ सिंह, कासिफ हुसैन, फरदीन अहमद, सुमन शौरभ, शेखर राय, सोमी खान, अनिस, राहुल कुमार, रमेश मुर्मू, आदि मौजूद थे.

जामा में भी मना पंडित नेहरू की जंयती
कांग्रेस कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कार्यकर्त्ताओं ने चित्र पर मार्ल्यापन किया. श्री साह ने कहा कि चाचा नेहरू ने देश के विकास कार्य को नए आयाम तक पहुंचाया है. मौके पर रामजीवन राउत, जयनारायण दर्वे, विश्वनाथ यादव, बाबूराम हांसदा, सनत मरांडी, शर्मिला टुडू, प्रीतम मंडल, प्रदीप मंडल, मिथुन पंडित, गुड‍्डू पंडित, राजू साह, सुलेमान टुडू, भीखु मोहली, अकबर अली, मौलाना फिरदौस, देवीसोल बेसरा आदि मौजूद थे.
दुमका कांग्रेस भवन में जयंती मनाते कांग्रेसी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola