पत्थर माफिया का ट्रैक्टर जब्त

Published at :14 Nov 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर माफिया का ट्रैक्टर जब्त

रामगढ़ : पत्रकार पर हमला करने वाले पत्थर माफिया की धर पकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. एसपी शैलेन्द्र वर्णवाल रविवार को अहले सुबह रामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ नजीर मांझी तथा शंकर मांझी को पकड़ने बोंडिया गांव पहुंचे. हालांकि दोनों फरार हो चुके थे. पुलिस ने कार्रवाई करते […]

विज्ञापन

रामगढ़ : पत्रकार पर हमला करने वाले पत्थर माफिया की धर पकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है. एसपी शैलेन्द्र वर्णवाल रविवार को अहले सुबह रामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ नजीर मांझी तथा शंकर मांझी को पकड़ने बोंडिया गांव पहुंचे. हालांकि दोनों फरार हो चुके थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाजीर

मांझी की बिना नंबर वाली सोनालिका ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी है. 12 नवंबर को अलग-अलग चैनल के दो संवादाताओं पर न्यूज कवरेज के दौरान पत्थर माफियाओं द्वारा हमला कर उनका कैमरा छीन लिया था. मारपीट में दोनों पत्रकारों को चोट भी आयी थी. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola