14 तक टॉल टैक्स की वसूली पर रोक

Published at :14 Nov 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
14 तक टॉल टैक्स की वसूली पर रोक

दुमका : जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने राष्ट्रीय उच्च पथ 114 ए पर दुमका-भागलपुर और दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर वसूले जा रहे टॉल टैक्स पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 नवंबर की रात तक टॉल टैक्स वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दुमका में […]

विज्ञापन

दुमका : जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने राष्ट्रीय उच्च पथ 114 ए पर दुमका-भागलपुर और दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर वसूले जा रहे टॉल टैक्स पर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 नवंबर की रात तक टॉल टैक्स वसूली पर रोक लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दुमका में नेशनल हाइवे पर टॉल टैक्स की वसूली हो रही है,

तो उसे संबंधित थाना प्रभारी अविलंब रोकें. उन्होंने मुफस्सिल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर विरेंद्र प्रसाद सिंह को आदेश दिया है कि वे टॉल वसूली को बंद करायें और अगर जबरन वसूली हो रही है तो वसूली करनेवालों के उपर प्राथमिकी दर्ज करें. उल्लेखनीय है कि दुमका नगर परिषद‍ द्वारा शहर से गुजरने वाले तमाम बड़े वाहनों से टॉल टैक्स की वसूली होती है. शहर में प्रवेश के सभी मार्गों पर संबंधित संवेदक द्वारा टॉल वसूली की जाती है. एसपी को खबर मिली थी कि रोक के बावजूद यहां टॉल की वसूली धड़ल्ले से जारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola